फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fatehpur distance reduced again, pontoon bridge will be operational tomorrow

फिर कम हुई फतेहपुर की दूरी, कल चालू होगा पीपे का पुल

Fri, 23 Oct 2020 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur distance reduced again, pontoon bridge will be operational tomorrow
रायबरेली। जिले से फतेहपुर जनपद की दूरी फिर कम हो गई है। हर साल की तरह ऊंचाहार क्षेत्र के पूरेतीर गांव के पास गंगाघाट पर पीपे के पुल के निर्माण का काम पूरा हो गया है। इस पुल से शनिवार को आवागमन चालू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस बार इस पुल का निर्माण समय सीमा में करवा दिया है। इस पुल की वजह से रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़ और फतेहपुर के व्यापारियों को सीधा फायदा होता है।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर हर वर्ष पीपे का पुल बनता है। इससे रायबरेली के ऊंचाहार, सलोन, डीह, परशदेपुर, जगतपुर, प्रतापगढ़ के नवाबगंज, परियावां, लवाना भवानीगंज और फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होती है। हर वर्ष यह पुल अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के प्रथम सप्ताह तक बनकर तैयार होता है, लेकिन इस वर्ष लोक निर्माण विभाग ने इस पुल को समय सीमा के अंदर बनाकर तैयार कर दिया है। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार दुर्गा महा अष्टमी के अवसर पर इस पुल से आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन

ऊंचाहार की मंडी में कई उत्पाद फतेहपुर जनपद से आते हैं। यहां से कई सामान खरीदकर व्यापारी फतेहपुर ले जाते है। पुल न होने के कारण सामानों के परिवहन में व्यापारियों को परेशानी होती है और सामानों की कीमत भी काफी अधिक हो जाती है। फतेहपुर जनपद से ऊंचाहार की मंडी में दाल, गुड़, उरद, मूंग, मूंज की रस्सी बड़ी मात्रा में आती है, जबकि ऊंचाहार की मंडी से हरी सब्जियां फतेहपुर ले जाई जाती है। अब पुल बन जाने के बाद इन उत्पादों के दाम ऊंचाहार की मंडी में कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed