फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers raised money to clean the canal

Raebareli News: किसानों ने पैसे जुटाकर कराई नहर की सफाई

Tue, 08 Jul 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised money to clean the canal
हरचंदपुर क्षेत्र में सलेमपुर माइनर की सफाई करती जेसीबी।
रायबरेली। नहरों की सफाई न होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार शिकायत के बाद जब जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो किसानों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। 62 हजार रुपये चंदा एकत्र कर जेसीबी से नहर की सफाई कराई। सिंचाई विभाग की उपेक्षा से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन


हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के सलेमपुर नहर निकली है। इससे सलेमपुर, सुल्तानपुर, महुंआखेड़ा, टेरी, महाबल, सुहाईबाग, सरगई आदि गांवों की करीब दो हजार एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। नहर की सफाई नहीं होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी ने 10 हजार रुपये के अलावा भंवर सिंह, कामता, आनंद सिंह आदि किसानों ने करीब 62 हजार रुपये चंदा एकत्र कर जेसीबी से माइनर की सफाई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है। पानी के अभाव में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। नहर की सफाई होने से काफी हद तक सहूलियत मिली है। किसानों ने बताया कि नहरों की सफाई में हर साल धन का बंदरबांट किया जाता है। यही वजह है कि नहरें सिल्ट और झाड़ियों से पटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राही ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा, परमानपुर, कनौली, परौरा, परमानपुर, जरियारी आदि गांवों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों की शिकायत पर प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह ने जगतपुर रजबहा में हेड के पास सफाई कराई। 100 मीटर सफाई होने के बाद पानी आगे की ओर बढ़ सका। किसानों ने बताया कि नहरों की सफाई में केवल औपचारिकता होती है। यही वजह है कि किसानों को खरीफ और रबी सीजन में सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है।

सिंचाई खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता राम विलास ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर सफाई नहीं हुई तो समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed