फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers are in a queue for fertilizers, causing distress

Raebareli News: खाद के लिए लगी कतार, किसान परेशान

Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 28 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers are in a queue for fertilizers, causing distress
बछरावां कस्बे के खाद के लिए जुटी किसानों की भीड़।
बछरावां। रबी की फसल की तैयारी शुरू हो गई है। बीते एक सप्ताह से किसान डीएपी खाद के लिए लगातार इफको केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। खाद नहीं मिल रही है। सोमवार को डीएपी के लिए इफको केंद्र के बाहर किसानों की लंबी लाइन लगी। सुबह तीन बजे से किसान लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में कसरावां, राजामऊ, सेहगों, इचौली सहित 11 सहकारी समितियां हैं लेकिन खाद नहीं है। इस कारण बछरावां कस्बे के महाराजगंज रोड पर स्थित इफको केंद्र में किसानों की भीड़ डीएपी के लिए सोमवार को उमड़ पड़ी। डीएपी न मिलने से किसानों को गेहूं की फसल की तैयारी में देर हो रही है।
विज्ञापन


विशुनपुर निवासी किसान मनोज, इसिया निवासी किसान राजू, पश्चिम गांव निवासी किसान ज्ञान प्रकाश, इचौली निवासी किसान राम बहादुर का कहना है कि वह लोग लगातार एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल रही है। इस कारण समय से गेहूं की फसल की बोआई भी नहीं हो पाएगी। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि भारी भीड़ होने के चलते बछरावां कोतवाली पुलिस से पुलिस बल की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलोर में खाद का हुआ वितरण
हलोर। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति लिमिटेड हलोर में सोमवार को डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति के सचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि समिति में बीते शनिवार को 500 बोरी डीएपी आई थी, जिसका वितरण किया गया। सचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 110 किसानों में लगभग 320 बोरी खाद का वितरण किया गया, शेष खाद का वितरण मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed