{"_id":"6a023009b1c6e527bb02cb43","slug":"farmer-who-went-to-plough-his-field-dies-under-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157561-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खेत जोतने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खेत जोतने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 12 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 12 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। पूरे शुकुरू मजरे कुटिया एहत माली गांव निवासी अरुण कुमार (35) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन के विवाद में गांव के ही दो लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। गांव निवासी अरुण पुत्र चुन्नूलाल रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। रात 12 बजे तक घर लौटकर नहीं आए तो परिजन खेत पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने देखा कि अरुण खेत में बेहोश अवस्था में पड़े हैं।
चार पहिया वाहन से परिजनों ने अरुण को सीएचसी सरेनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अरुण की मौत हो गई। बड़े भाई विजय कुमार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से अरुण का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के चलते दो लोगों ने भाई को जहर खिला दिया।
युवक की मौत से पत्नी रिंकी, बेटी अंशिका (13), बेटा पीयूष (10), अर्पित (5) के आंसू नहीं थम रहे हैं। सीओ लालगंज अमित सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।