फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer registry of 2.61 lakh farmers to be made

Raebareli News: 2.61 लाख किसानों की बनेगी फॉर्मर रजिस्ट्री

Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 2.61 lakh farmers to be made
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बने कंट्रोल रूम में काम करते कर्मचारी
रायबरेली। किसान सम्मान निधि के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बाद अब काम तेज कर दिया गया है। करीब 2.61 लाख किसानों की सूची गांवों में कार्यरत कर्मचारियों को सौंपी गई है। काम को 15 नवंबर तक पूरा कराने के लिए डीपीआरओ कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम से गांवों के कर्मचारियों को फोन करके शत प्रतिशत काम पूरा करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान समय में 5.43 लाख से अधिक किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इसमें 2.61 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनना बाकी है। व्यवस्था की गई है कि सम्मान निधि की आगामी किस्त फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को दी जाएगी। किसानों की रजिस्ट्री का काम पूरा कराने के लिए गांव स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की सूची दी गई है।
विज्ञापन


सूची में शामिल किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर 15 नवंबर से पहले रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। काम को शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए डीपीआरओ कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। बृहस्पतिवार को कर्मचारी पूर्णिमा सिंह ने कंट्रोल रूप में पहुंचकर कर्मचारियों से संबंधितों को फोन कराकर रिपोर्ट तलब की। सभी को समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति
तहसील
- लाभार्थी
- फार्मर रजिस्ट्री
- प्रतिशत

डलमऊ - 62,253 - 35,659 - 57.28

लालगंज
- 1,01,341 - 52,067 -
51.38

महराजगंज
- 93,825
- 51,150
- 54.52

रायबरेली
- 1,29,991
- 59,895
- 46.08

सलोन - 89,745
- 45,483
- 50.68

ऊंचाहार
- 66,009
- 37,149
- 56.28

कुल - 5,43,164 - 2,81,403 - 51.81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed