{"_id":"57bb43184f1c1b774cd4f2bf","slug":"farmer-killed-by-lightning-in-raibareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज में खेत में काम करते समय हादसा हुआ। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जियापुर शिवगढ़ मजरे मऊगर्वी गांव निवासी रामअचल यादव सोमवार पूर्वाह्न करीब 11: 30 बजे अपने खेत पर काम कर रहा था।
इसी दौरान बारिश के साथ बिजली उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार कृपाशंकर श्रीवास्तव, सीओ सीपीचंद्र सोनी, कोतवाल अरविंद पांडेय, लेखपाल कृपाशंकर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
वहीं थाना क्षेत्र सरेनी के बजरंगपुर मजरे बंडई में करंट से किशोर की मौत होई। बजरंगपुर मजरे बंडई निवासी मनीष कुमार (14) पुत्र राजेश कुमार कक्षा आठ का छात्र था। वह कृषक विद्या मंदिर हसनापुर में पढ़ता था। सोमवार सुबह वह घर के बरामदे में चारपाई पर बैठा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि घर में लगे विद्युत मीटर का केबल टूटकर उसके ऊपर गिर गया। परिवारीजन कुछ समझ पाते, इसके पहले करंट से उसकी मौत हो गई। घटना से मां रामावती, बहन मनीषा, खुशबू, खुशी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
एसडीओ रोहित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तार कैसे टूटा, इसकी जांच कराई जा रही है। थानेदार एके सिंह का कहना है कि परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।