फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer died in road accident, two injured

Raebareli News: सड़क हादसे में किसान की मौत, दो घायल

Sat, 12 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer died in road accident, two injured
खीरों (रायबरेली)। लालपुर मजरे भीतरगांव के पास बृहस्पतिवार शाम डंपर से बचने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। बाइक की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


सगुनी गांव निवासी अजमेरी (50) बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी नाजिमा बानो के साथ मां की दवा लेने बाइक से रायबरेली गए थे। देर शाम करीब आठ बजे घर लौटते समय लालपुर मजरे भीतरगांव के पास सामने से आ रहे डंपर से बचने के दौरान बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन


लालपुर गांव निवासी सुमित तिवारी (23) भी बेकाबू बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी खीरों ले जाया गया जहां डॉक्टर सुनील यादव ने अजमेरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाजिमा बानो का इलाज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेरी की मौत से उनकी पत्नी नाजिमा बानो, पुत्र मेराज, मां मुन्नी देवी समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। अजमेरी खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed