फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer died due to bus collision

Raebareli News: बस की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to bus collision
हरचंदपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जांच करती  पुलिस।
रायबरेली। साइकिल से जा रहे किसान को रविवार सुबह रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान का शव क्षत विक्षत हो गया। हद तो तब हो गई, जब सूचना के बाद आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी रही। हादसे के बाद चालक और यात्री बस छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। साइकिल सवार किसान सामने आ गया। चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी दिनेश (39) स्व. दशरथलाल खेती करते थे। सुबह करीब 10 बजे गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए साइकिल से शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव के मोड़ के पास रायबरेली से लखनऊ जा रही रायबरेली डिपो की बस ने साइकिल सवार दिनेश को टक्कर मार दी। इससे दिनेश सड़क पर गिर गया और बस के पहिये उस पर चढ़ गए। इससे सिर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी से डिडौली गांव के ग्रामीणों का मौके पर मजमा जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस बुलाकर दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed