{"_id":"5eb8461d8ebc3e90393c0b38","slug":"farmer-beaten-to-death-for-half-biswa-land-raibaraily-news-lko5210512179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा बिस्वा जमीन की खातिर किसान की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा बिस्वा जमीन की खातिर किसान की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात महज आधा बिस्वा जमीन की खातिर एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर थानेदार राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र हीरालाल का पुरवा मजरे संदीराम डिघिया गांव निवासी सहदेव (50) पुत्र देवता का उसके पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। रात में सहदेव डिघिया से घर जा रहा था। गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने सहदेव पर हमला बोल दिया। सहदेव की चीख-पुकार सुन पहुंची उसकी पत्नी फूलवती को भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घटना से दहशत फैल गई।
आसपास के लोगों का मजमा जुटा तो हमलावर फरार हो गए। दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सहदेव को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ने बताया कि मृतक और उसके पट्टीदारों के बीच आधा बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी खातिर वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में जगदीश, छोटू उर्फ संतराम, बबलू, अर्जुन, पुत्र राजाराम पासी और राममिलन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।