{"_id":"6978e8965b201302790fc6e5","slug":"family-of-electric-burnt-lineman-creates-ruckus-demands-compensation-of-rs-60-lakh-raebareli-news-c-101-1-slko1032-149805-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: करंट से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का हंगामा, 60 लाख मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: करंट से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का हंगामा, 60 लाख मुआवजे की मांग
Tue, 27 Jan 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे संविदा लाइनमैन सूरजभान के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन को बिजली आपूर्ति बंद किए बिना ही पोल पर काम के लिए भेज दिया गया था, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद सूरजभान का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चारपाई पर उठाकर उपकेंद्र ले आए। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 60 लाख रुपये के मुआवजे और समुचित इलाज की मांग की।
हटवा गांव निवासी 26 वर्षीय सूरजभान शनिवार शाम दिलमनपुर नाला पुल के पास बिजली लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से सोमवार रात घर लाया गया। मंगलवार सुबह सूरजभान की हालत बिगड़ने पर उनके पिता और अन्य ग्रामीण उन्हें चारपाई पर उठाकर ऊंचाहार उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद न करने के कारण ही उनका बेटा झुलसा। परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सूरजभान के समुचित इलाज और परिवार के भरण-पोषण के लिए 60 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। साथ ही सरकारी सहायता और उचित कार्रवाई की भी मांग की।
ग्रामीणों के प्रदर्शन और मांगों को देखते हुए उपकेंद्र पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। कोतवाल ने परिजनों को पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ सचिन गौड़ से बात कराई। एसडीओ ने लाइनमैन सूरजभान को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि लाइनमैन करंट से कैसे झुलसा, इसकी जांच कराई जाएगी। इस घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।