{"_id":"6abeb51b4e00efc5a2057295","slug":"false-ceiling-collapses-at-station-passengers-fleefalse-ceiling-collapses-at-station-passengers-flee-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168874-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्टेशन पर गिरी फॉल्स सीलिंग, भागे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्टेशन पर गिरी फॉल्स सीलिंग, भागे यात्री
Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बछरावां रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन में टिकट काउंटर के पास गिरी फॉल्स सीलिंग।
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग के बछरावां रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन में बृहस्पतिवार को टिकट काउंटर के पास फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिस स्थान पर सीलिंग गिरी, उसके पास कई यात्री बैठे थे। सीलिंग गिरते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वे डरकर भागने लगे। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
अमृत भारत योजना के तहत चयनित होने के बाद स्टेशन पर करीब दो वर्ष तक पुनर्विकास कार्य कराया गया। करीब तीन महीने पहले ही काम पूरा होने की बात कही गई थी। बाहर से स्टेशन भले ही चमाचम नजर आ रहा हो, लेकिन अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार के पास बरामदे में टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसी स्थान पर फॉल्स सीलिंग लगी हुई है।
इसका काफी हिस्सा अचानक ढह गया। दैनिक यात्रियों पंकज, राहुल, अभिषेक, शिवनंदन, मनोज कुमार, लवकुश और ओम प्रकाश ने निर्माण कार्य में खामियां होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घटना के बाद यात्रियों राजू, चंदन, महेश, गंगासागर, रामसेवक और दिनेश ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेयी ने बताया कि बारिश का पानी टपकने के कारण फॉल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त हुई, जिससे उसका कुछ हिस्सा गिर गया। घटना की जानकारी लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।