{"_id":"68d83765d779a4cd950a83b1","slug":"factory-raided-450-quintals-of-food-items-seized-raebareli-news-c-101-1-slko1033-141860-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फैक्टरी में छापा, 4.50 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फैक्टरी में छापा, 4.50 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त
Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नवरात्र में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति के नेतृत्व में लखनऊ व रायबरेली के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) की टीम ने शहर के आईटीआई के सामने रोजाना रूरल कॉमर्स फैक्टरी के गोदाम में छापा मारा।
प्रथम दृष्टया जांच में खरा न उतरने पर गोदाम से अरहर दाल, घी, राजमा, सेंवई समेत 14 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। 342 किलो अरहर दाल व 58 किलो मटर दाल के साथ घी, मुनक्का की 4.50 क्विंटल खाद्य सामग्री को जब्त करते हुए सील कर दिया। लखनऊ मंडल के सहायक खाद्य आयुक्त के आदेश पर टीम ने शनिवार शाम शहर के आईटीआई फैक्टरी के सामने संचालित रोजाना रूरल कॉमर्स फैक्टरी के गोदाम में छापा मारा।
लखनऊ के एफएसओ महेंद्र कुमार के अलावा एफएसओ हरेंद्र सिंह, संजय तिवारी, सत्येंद्र यादव आदि ने एक-एक करके खाद्य पदार्थों की जांच की। आशंका होने पर टीम ने सूजी, अमूल घी, मूंगफली दाना, मूंगफली तेल, मुन्नका, मटर दाल, गुड़, अरहर दाल, मिश्री, मिर्च पिसी, सावित्री, राजमा, सेंवई आदि का नमूना भरा।
विज्ञापन
गुणवत्ता खराब प्रतीत होने पर 352 किलो अरहर दाल, 58 किलो मटर दाल, नौ किलो मुन्नका के अलावा करीब 30 किलो अन्य खाद्य पदार्थों को जब्त करके सील कर दिया। सील की गई खाद्य सामग्री की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
लालगंज बाजार से भी चार नमूने भरे
वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह की टीम ने लालगंज में मिठाई के दो नमूने समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। मूंगफली दाना और साबूदाना का भी नमूना भरा। गंदगी मिलने पर दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
शहर के रोजाना रूरल कॉमर्स के गोदाम में छापा मारकर 14 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। खाद्य सामग्री को जब्त किया गया है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
- सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, रायबरेली