फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eyes red, patient troubled by infection

Raebareli News: आंखें लाल, संक्रमण से मरीज परेशान

Sun, 03 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eyes red, patient troubled by infection
नेत्र रोग विभाग में महिला की आंख की जांच करती डॉ. नीलम सिंह।
रायबरेली। बारिश में आई फ्लू ने पांव पसार दिया है। आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में वर्तमान समय में 40 फीसदी तक आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही अन्य लोगों को संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले करीब 10 दिन से आंख की बीमारियों के रोगी बढ़े हैं। देखते ही देखते आंख लाल होने के साथ ही सूजन के साथ दर्द शुरू हो जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन आंखों की जांच के लिए करीब 100 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 40 से अधिक नेत्र रोगियों की आंखें लाल रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी आई फ्लू के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन



आंखों में जलन, लालिमा व पानी आना लक्षण
जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि आई फ्लू के मरीजों की आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। श्वसन तंत्र या नाक-कान या गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। आंखें लाल होना। आंखों से पानी आना। आंखों में तेज जलन होना। पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना। आंखों में चुभन होना और सूजन आना। आंखों में खुजली होना आदि आई फ्लू के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर के सलाह पर ही आंख में डालें दवा
नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें। आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें। आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। अगर संक्रमित आंख को छुएं, तो हाथ अच्छे से साफ करें। गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं न ही उसकी वस्तुओं को छुएं। बिना डॉक्टर के सलाह के आंख में कोई दवा न डालें।


बारिश और गर्मी में आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है। इसी कारण आई फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं। नेत्र रोगियों के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई है। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
- डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed