{"_id":"6043c5c28ebc3e769b1b6ce6","slug":"express-way-raibaraily-news-lko568231573","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले को मिले 100 करोड़ रुपये, 575 किसानों ने दी अपनी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले को मिले 100 करोड़ रुपये, 575 किसानों ने दी अपनी जमीन
विज्ञापन
डलमऊ के इसी जमीन से निकलेगा गंगा एक्सप्रेस-वे।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन परचेज करने के लिए शासन से जिले को 100 करोड़ रुपये और दिए गए हैं। पूर्व में 35 करोड़ रुपये रुपये मिले थे। बजट मिलने के साथ ही किसानों की जमीन के बैनामे का काम भी तेज हो गया है।
लालगंज, डलमऊ और सलोन तहसीलों के 575 किसानों की 280 बीघा (69.17 हेक्टयर) जमीन का बैनामा कराया गया है। बैनामा होने के बाद इन किसानों को सर्किल रेट का चार गुना 59.18 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मेरठ से प्रयागराज तक करीब 596 किलोमीटर बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के बनने के लिए सफर सुहाना हो जाएगा। पिछले दिसंबर महीने में 35 करोड़ रुपये मिलने के बाद किसानों की जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
जमीन के चिन्हीकरण सहित अन्य कार्य पूरे होने के बाद अब उप निबंधन कार्यालय में किसानों की जमीनों के बैनामे का काम पूरा हो गया है। सबसे पहले लालगंज तहसील क्षेत्र के सातनपुर, रमुआपुर दुबई, रानीपुर, उदाभाग आदि गांवों के 25 किसानों द्वारा बैनामा कराए जाने के बाद गत शुक्रवार को किसानों के खातों में 3.20 करोड़ रुपये भेजे गए थे।
लालगंज, डलमऊ और सलोन तहसील क्षेत्र के उप निबंधन कार्यालयों में अब तक 575 किसानों ने अपनी जमीनों का बैनामा करवा दिया है। अब तक 314 बैनामे कराए गए हैं। कई बैनामों में एक से अधिक किसानों को शामिल किया गया है।
बैनामा कराने वाले किसानों को सर्किल रेट का चार गुना धन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही 575 किसानों के खातों में 59 करोड़ रुपये भेज दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जिले के करीब 12 हजार किसानों की जमीन लेगा। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के किसानों की जमीन लेने के लिए अब तक बैनामे का काम शुरू नहीं हो सका है। हालांकि जल्द ही इस तहसील के किसानों की जमीनों का बैनामा शुरू हो जाएगा।
तहसीलों में अब तक भूमि के बैनामे की स्थिति
कार्य लालगंज सलोन डलमऊ
कुल बैनामें 111 112 91
कुल किसान 195 214 166
कुल जमीन (हेक्टेयर में) 28.10 19.41 21.66
भूमि का मूल्य (करोड़ों में) 28.50 17.00 14.10
जिले में अब तक लालगंज, डलमऊ और सलोन क्षेत्र के 575 किसानों की जमीन का बैनामा हो चुका है। किसानों के खातों में सर्किल रेट का चार गुना करीब 59 करोड़ रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही है। शासन ने पहले 35 करोड़ रुपये मिले थे। अब 100 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। किसानों को देने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)