{"_id":"68433b32a47b3ba304012f97","slug":"expired-medicines-found-in-medical-stores-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134614-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मेडिकल स्टोर में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मेडिकल स्टोर में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं
Sat, 07 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित मेडिकल स्टोरों में एक्सपायर्ड दवाएं भी रैक में रखी जा रही हैं। इसके लिए अलग रैक होना चाहिए लेकिन संचालक मनमानी कर रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुंशीगंज स्थित पुनीत मेडिकल स्टोर को चेक किया तो वहां बिक्री रैक में एक्सपायर्ड दवाएं रखी मिलीं। दवाओं को तुरंत हटवा दिया गया। दो दवाओं के नमूने लेकर आठ दवाओं की बिक्री रोकी गई है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को सबसे पहले मुंशीगंज स्थित गिरीश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां दुकान में फार्मासिस्ट नहीं मिला। मानक के अनुरूप कैश मेमो भी नहीं मिला। यहां चार संदिग्ध दवाओं की बिक्री को रोक दिया।
उन्होंने पुनीत मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। दुकान में कई खामियां मिलीं। एक्सपायर्ड दवाओं को बिक्री के लिए रैक में रखा गया था। यहां दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।