फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Excavation ruins business; traffic movement also disrupted.

Raebareli News: खोदाई से कारोबार चौपट, आवागमन भी बाधित

Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Excavation ruins business; traffic movement also disrupted.
रायबरेली। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अब शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग सुपर मार्केट के सामने सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लाइन बिछाने के लिए गड्डों की खोदाई हो रही है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को सही रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। सबसे बड़ी परेशानी सीवर लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने के कारण हो रही है।
विज्ञापन

जन निगम की देखरेख में केके स्पन कंपनी सीवर लाइन बिछाने का काम करा रही है। यह काम वर्ष 2021 से चल रहा है और अभी तक पूरा नहीं हो सका है। फेज तीन के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम को 142 करोड़ रुपये मिले हैं। पिछले साल यह काम बंद रहा और अब यह फिर से शुरू हो गया है। सुपर मार्केट के पास काम शुरू कराया गया है। इसका असर व्यापार के साथ सड़क के यातायात पर पड़ रहा है। हालांकि यातायात व्यवस्था को बहाल कराने के लिए बेलीगंज से वाहनों को डायवर्ट कर किया गया है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश सुपर मार्केट की ओर बंद कर दिया गया है। सभी वाहन बेलीगंज वाया मधुबन क्रॉसिंग से होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में ढाई लाख की आबादी को सीवर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सीवर लाइन बिछाने का काम हो रहा है। यह काम तीन फेज में होना है। तीसरे फेज तक 120 किमी तक सीवर लाइन बिछ गई है। वर्तमान में सुपुर मार्केट के साथ बड़ा घोसियाना में भी सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई का काम चल रहा है। जल निगम के एक्सईएन अफजल खान का कहना है कि योजना के तहत 11 हजार सीवर कनेक्शन का लक्ष्य है। अभी तक दो हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed