{"_id":"63c447efa69ded56a1650953","slug":"exam-raibaraily-news-lko6666982133-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज से, प्रयोगात्मक 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज से, प्रयोगात्मक 21 से
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में होंगी। इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक होंगी, जिसकी तैयारियां सभी विद्यालयों में पूरी कर ली गईं हैैं।
यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों और कॉपियों की व्यवस्था कर ली गई है। इसमें हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण में ही 21 से 28 जनवरी तक इस जिले में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा करानी है।
प्रैक्टिकल लेने वाले परीक्षकों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। ज्यादातर स्कूलों में प्रयोगशाला तो हैं, लेकिन उपकरणों का अभाव है। सालभर प्रयोगात्मक कराने के नाम पर खानापूर्ति की गई। इस बार प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा भी नहीं कराई गई, जिससे परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल करने का मौका नहीं मिला। प्रयोगात्मक के नाम पर सिर्फ पढ़ाई ही की।
विज्ञापन
कुल विद्यालय 340
परीक्षा केंद्र 118
कुल परीक्षार्थी 76,641
हाईस्कूल 41,996
इंटर 34,645
परीक्षार्थियों को खुले मैदान में न बैठाएं
सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 16 जनवरी से और प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से कराई जाएंगी। शीतलहर को देखते हुए परीक्षार्थियों को बाहर या खुले मैदान में नहीं बैठाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों की सूची इसी हफ्ते आ जाएगी। तय समय पर परीक्षाएं करा ली जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
-ओमकार राणा, डीआईओएस