{"_id":"6138f2fa8ebc3eb26a4633c5","slug":"exam-held-on-18-september-raibaraily-news-lko594665530","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में 14 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में 14 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा भले ही न हुई है, लेकिन रिजल्ट घोषित होने के बाद असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए 18 सितंबर से होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा की तरह ही तैयारियां की जा रही हैं।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा 14 सेंटर पर होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम होंगे। सचल दस्ते भी दौड़ लगाएंगे। ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराई जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया था। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक आए थे। ऐसे परीक्षार्थियों को अंक सुधार की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यह परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच होगी। इसमें शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों से 27 अगस्त तक आवेदन पत्र मांगे गए थे, जिस पर इस जिले के 1095 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल के 589 और इंटर के 506 परीक्षार्थी शामिल हैं, जो अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जिला स्तर पर 14 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची यूपी बोर्ड को भेजी गई है। यूपी बोर्ड की मुहर लगते ही इन केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को ज्यादा दूरी तय करके परीक्षा देने न आना पड़े, इसलिए जिला मुख्यालय के अलावा तहसील मुख्यालयों पर भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
हर केंद्र वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी से लैस होंगे। ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। डीआईओएस दफ्तर में कंट्रोल रूम बनेगा, जिसके लिए दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
सचल दस्ते भी गठित होंगे, जो परीक्षा केंद्रों पर छापामारी करेंगे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।
आ गए अंकपत्र, हो रहा वितरण
हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित हुआ था। अंकपत्र को लेकर इंतजार किया जा रहा था। अब अंकपत्रों के विद्यालयवार पैकेट आ गए हैं। इनका वितरण कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निर्धारित संख्या में विद्यालयों को बुलाया जा रहा है, जिन्हें अंकपत्र के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।