फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Even after 10 days, the police did not reach the culprits of the bank officer

10 दिन बाद भी बैंक अधिकारी के गुनाहगारों तक नहीं पहुंची पुलिस

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Even after 10 days, the police did not reach the culprits of the bank officer
रायबरेली। बैंक अधिकारी जय प्रकाश पाल की हत्या के 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। अब तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

जबकि पुलिस की आठ टीमें उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य साजिशकर्ता ने अपने मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी लोकेशन लखनऊ पता चला थी, लेकिन इसके बाद उसने ठिकाना बदल लिया।
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर गांव निवासी जयप्रकाश पाल बैंक ऑफ बड़ौदा की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जनवरी की रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से हाथ-पैर मार रही है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य साजिशकर्ता और दो शूटर शामिल हैं। शूटरों तक पुलिस पहुंच गई है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अब तक पकड़ में नहीं आ सका है।

एसओजी समेत आठ पुलिस टीमें दिन रात एक करके साजिशकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।
माना जा रहा है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड से पर्दाफाश हो सकेगा। उधर, एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि आठ पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed