{"_id":"6868262eb037c5e76301d46e","slug":"eucalyptus-tree-fell-on-wires-electricity-supply-disrupted-in-40-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1032-136395-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तारों पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, 40 गांवों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तारों पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, 40 गांवों की बिजली बाधित
विज्ञापन
यबरेली में शुक्रवार को राही ब्लॉक क्षेत्र के सुलखियापुर के पास तार में गिरे पेड़ को हटाने कर्म
राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश से विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। कहीं पेड़ की डालियां तो कहीं पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे 40 गांवों के लोग रातभर अंधेरे में रहे। लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। शुक्रवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से मधुपुरी, हनुमानगंज, हमीरमऊ, नथईपुर, खनुवा, मधुपुरी, सुल्तानपुर आइमा, सुलखियापुर, मिश्रन का पुरवा, बेंद, अजरहा, सूरजकुंडा, भवानीबख्श का पुरवा समेत 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बारिश होने से बिजली गुल हो गई। संबंधित लाइनमैन विनोद कुमार ने टीम के साथ फॉल्ट की खोजबीन की। सुलखियापुर गांव के पास बिजली के तार पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा मिला। शुक्रवार सुबह पेड़ को काटकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
उपभोक्ता विनोद कुमार कोटेदार, भानु प्रताप सिंह, उपेंद्र यादव ने बताया कि बिजली के तार जर्जर हैं, तार पेड़ों के बीच से निकले हैं। इस वजह से हल्की हवा चलने और बारिश होने पर बिजली गुल हो जाती है। कई बार तारों को छू रहीं डालियों की छंटाई कराए जाने की मांग की, लेकिन स्टाफ कम होने के बहाना बताकर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता खालिद फारुखी ने बताया कि समय-समय पर पेड़ की डालियों की छंटाई कराई जाती है।