{"_id":"6a63bbbec3f43c177c070e18","slug":"errors-in-the-golden-card-will-be-rectified-soon-raebareli-news-c-101-1-slko1033-163499-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गोल्डन कार्ड की त्रुटियां जल्द की जाएंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गोल्डन कार्ड की त्रुटियां जल्द की जाएंगी दूर
Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला का गोल्डन कार्ड बनाता कर्मचारी। स्रोत-विभाग
रायबरेली। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए गए गोल्डन कार्डों की त्रुटियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए शासन ने पोर्टल में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। इससे लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्ड में त्रुटियां होने के कारण 20 हजार से अधिक कार्डधारकों को परेशानी होती है। इसके लिए जिले की सीएचसी और उपकेंद्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
जिले में करीब 15 लाख से अधिक लोग आयुष्मान योजना में शामिल हैं। इनमें 10 लाख से अधिक लोगों को गोल्डन कार्ड भी दिया जा चुका है। हजारों पात्र ऐसे हैं, जिनके कार्डों में नाम, पता व जन्मतिथि में त्रुटि है। ऐसे में इन पात्रों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
लोगों की शिकायतों से लगातार शासन को अधिकारी अवगत करा रहे थे। अब त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खोला गया है। हालांकि कार्ड में पात्र के नाम में यदि कोई गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगी। इसके अलावा पिता का नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य में त्रुटि है तो वह अब स्थानीय स्तर पर ही दुरुस्त की जा सकेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए सीएचसी में शिविर भी लगाए जाएंगे, इनमें पात्रों से अन्य आईडी लेकर त्रुटियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आयुष्मान कार्ड की त्रुटियों का सुधार अब जिले में ही हो सकेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हालांकि कार्ड में यदि पात्र के नाम में गड़बड़ी है तो वह ठीक नहीं होगी। इसके अलावा अन्य त्रुटियां दुरुस्त की जा सकेंगी। योजना के तहत पात्रों को बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ, रायबरेली