फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Enumerated the specialties of the cuisine of the states

Raebareli News: राज्यों के व्यंजन की खूबियां गिनाईं

Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Enumerated the specialties of the cuisine of the states
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2026 में चौथा दिन व्यंजन के नाम रहा। शनिवार को समर कैंप में शामिल बच्चों ने विभिन्न राज्यों के व्यंजनों की खूबियां जानी। इन व्यंजनों को अलग-अलग राज्यों में क्या कहा जाता है और कैसे लिखा जाता है, इस बारे में भी जाना। कई विद्यालयों में चटपटे व्यंजन बनाए गए, जिनका स्वाद सभी शिक्षकों और बच्चों ने चखा। कहीं पूड़ी-सब्जी, तहरी बनी तो कहीं पकौड़ी, ढोकला, खीर जैसे व्यंजन बनाए गए।
विज्ञापन

जिलेभर के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप आयोजित हो रहे हैं। इस बार समर कैंप का आयोजन भारतीय भाषा पर आधारित है। इसके जरिये विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के बारे में परिचित कराया जा रहा है। सात दिवसीय समर कैंप के लिए प्रत्येक दिवस की गतिविधि निर्धारित है। चौथे दिन स्थानीय व्यंजन पर आधारित गतिविधि तय रही, जिसके अंतर्गत मसालों, फलों, सब्जियों के बारे में बताया गया। इनके अलग-अलग राज्यों में नाम भी बताए गए।
विज्ञापन

शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने फलों व सब्जियों के चित्र बनाए। व्यंजन बनाने के तरीके सिखाने के लिए वीडियो दिखाए गए। बच्चों ने विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों जैसे खिचड़ी, दाल बाटी चूरमा, पोहा जलेबी आदि के बारे जाना। ग्रामीण क्षेत्र के इन विद्यालयों में बच्चों ने अपने पसंदीदा व्यंजन भी बनाकर सभी को खिलाया। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि रोजाना सुबह दो घंटे तक समर कैंप के तहत गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed