फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Engineers raid at bedtime, 25 thieves caught, stirred

सोते समय अभियंताओं का छापा, 25 चोर पकड़े, हड़कंप

Mon, 20 Jan 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Engineers raid at bedtime, 25 thieves caught, stirred
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से शुरू किए गए मार्निंग रेड अभियान से बिजली चोरों में दहशत है। रविवार को तड़के अभियंताओं की टीम बिजली चोरों के घरों की बत्ती काट दी। नींद टूटी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रविवार को चले अभियान में डलमऊ और सलोन में 25 लोगों को चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। खास बात यह रही कि अभियान में अधीक्षण अभियंता, अभियंताओं समेत सभी स्टाफ को उपस्थित रहना हैं।
विज्ञापन

लेकिन सलोन के अधिशासी अभियंता गायब रहे। डलमऊ के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता राजीव यादव, भइयालाल की अगुवाई में 85 परिसर चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जांच उस समय हुई जब घर के लोग सो रहे थे। शेरंदाजपुर, टिकैतगंज, मियाटोला, दीनगंज, नरेंद्रपुर में 13 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसमें 11 लोग मीटर बाईपास करके तो दो लोग लाइन पर कटिया डालकर चोरी करते पकड़े गए।
सभी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी तरह सलोन कस्बे के तहसील रोड, विकास नगर, गोरही, मिल्कियाना पूर्वी, मिल्कियाना पश्चिमी, नई बाजार, चौधराना में बिजली चोरी पकड़ी गई।

यहां सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। एक्सईएन एमके अहिरवार गायब रहे। एसडीओ आरएस चौहान, अवर अभियंता मनोज कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
नसीराबाद में एसडीओ सौरभ जायसवाल, अवर अभियंता सौरभ यादव, वीरेंद्र कुमार की देखरेख में चले अभियान में पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed