फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Engineers feared corona virus, returned after investigation

इंजीनियरों को कोरोना वायरस की आशंका, जांच के बाद लौटाए गए

Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Engineers feared corona virus, returned after investigation
रायबरेली। पुणे से आए दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर सर्दी-जुकाम होने पर शुक्रवार सुबह कोरोना की आशंका जताते हुए जांच कराने के लिए पहुंचे। इससे जिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई। डॉ. बीरबल और डॉ. एमके शर्मा ने अलग-अलग दोनों ही युवकों की जांच की। दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर जुकाम-बुखार की दवा देकर उनको घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। तीन और नए लोग बाहर से आए हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि होली और मौसम में बदलाव के कारण जुकाम-बुखार स्वाभाविक है। जुकाम-बुखार होने से ही कोरोना वायरस की आशंका करना उचित नहीं है। लोग घबराएं नहीं और अफवाह से बचें। कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आने या फिर प्रभावित देशों से वापस होने के बाद जुकाम-बुखार व सांस लेने में समस्या हो तो जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed