फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electrick shock

करंट लगने से मोबाइल टॉवर आपरेटर की मौत

Sun, 01 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
electrick shock
चौकी क्षेत्र में मोबाइल टॉवर ऑपरेटर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

परशदेपुर चौकी क्षेत्र के बीरपुर मजरे बरावां गांव के पास लगे निजी मोबाइल टॉवर पर प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नोहर मजरे रांकी गांव निवासी रोहित सिंह (32) पुत्र ओमप्रकाश सिंह आठ वर्षों से ऑपरेटर के पद पर तैनात था।
रविवार को लो-वोल्टेज की वजह से फेज बदलते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। युवक के मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां आशा देवी बेटे का शव देख बिलखने लगी।
विज्ञापन

रोहित की अभी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। दो वर्ष का बेटा अभय है। पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी रूबी दहाड़े मारकर रो पड़ी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रोहित सभी का चहेता था। चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed