{"_id":"6a0621ebacd516c2fc021e46","slug":"electricity-supply-to-800-villages-remains-disrupted-drinking-water-crisis-deepens-raebareli-news-c-101-1-slko1032-157830-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पटरी पर नहीं लौटी 800 गांवों की बिजली, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पटरी पर नहीं लौटी 800 गांवों की बिजली, पेयजल संकट गहराया
Fri, 15 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 15 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर क्षेत्र में आंधी और बारिश के बाद क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा।
रायबरेली। जिले में बुधवार को आई आंधी-पानी के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। 800 गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग का दावा है कि जिले भर में करीब दो हजार बिजली के पोल टूटे हैं। केबल टूट गई और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर दो दिन का समय लग सकता है। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट से भी परेशान होना पड़ेगा। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कराए गए सर्वे में अभी और भी खंभे टूटने की आशंका जताई जा रही है।
लालगंज क्षेत्र में 585 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। 52 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरे। इससे करीब 46 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कस्बा समेत गांवों की बिजली गुल है। बिजली के अभाव में घरों में लगे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में अभी 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। ट्रांसमिशन डलमऊ से उतरपारा को आने वाली 33 केवी लाइन के 30 बिजली के खंभे टूट गए। इससे बिजली गुल है। उपभोक्ता छंगा, हरिकिशन ने बताया कि बिजली नहीं आने से इनवर्टर बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र कठगर से की लाइनों के करीब 200 बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली गुल है।
भोजपुर क्षेत्र के रनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 और 11 केवी लाइनों के बिजली खंभे टूटने से 70 गांवों की बिजली गुल है। रनापुर, रावतपुर, रानीखेड़ा, दुधवन, निशगर, भोजपुर,राजापुर, दलीपुर गांवों में बिजली के खंभे टूटे हैं। कर्मचारी राहुल सिंह, चंद्रभान सिंह, विजय, शिवपूजन, अजय पाल, संतोष यादव ने बताया कि बिजली नहीं आने से मोबाइल तक बंद हो गए हैं।
सरेनी क्षेत्र में भी करीब 90 बिजली खंभे टूट गए। इससे 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इसी तरह ऊंचाहार, गदागंज, बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर, सतांव, गुरुबख्शगंज, छतोह, जगतपुर, सूची उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली गुल है। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टूटे बिजली खंभों को बदलवाया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
आंधी से इंटरनेट सेवा भी ठप
लालगंज। आंधी और बिजली के खंभे गिरने से इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो गई। कई जगह ब्रॉडबैंड के तार भी टूट गए। इससे सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित है। पूरे दिन ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहीं। अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारी इंटरनेट सेवा बहाल करने में जुटे हुए हैं।
ट्रक पलटा, पांच बिजली खंभे टूटे
फोटो संख्या 11
बछरावां। बांदा-बहराइच मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा बिशुनपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ। घटना में बिजली के पांच खंभे टूट गए, इससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कबरई से गोरखपुर गिट्टी लादकर जा रहा ट्रक खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। खंभे टूटने के कारण सुदौली फीडर से जुड़े लगभग 25 गांवों में बिजली गुल हो गई। बिशुनपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि खंभे बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।