फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Electricity supply of 400 villages was disrupted due to drizzle and strong winds

Raebareli News: बूंदाबांदी व तेज हवा से चरमराई 400 गांवों की बिजली

Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 400 villages was disrupted due to drizzle and strong winds
रायबरेली। जिले में रविवार सुबह बूंदाबांदी व तेज हवा से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से जगतपुर, छतोह, गदागंज, उतरपारा उपकेंद्र से जुड़े 400 गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। कहीं पांच तो कहीं छह घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन डलमऊ से उतरपारा को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में सुबह सात बजे फाॅल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। कई बार बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम ने डलमऊ से लेकर उतरपारा तक फॉल्ट खोजा। बीच में दो जगह इंसुलेटर और एक जगह जंपर कटा मिला। इंसुलेटर और जंपर ठीक कराकर नौ बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन इसके बाद रोस्टिंग हो गई। इस कारण दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


इसी तरह जगतपुर, छतोह, गदागंज, उतरपारा और जमुनापुर उपकेंद्र की लाइनों में फाॅल्ट आने से बिजली गुल रही। छतोह उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट आने से सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। जगतपुर उपकेंद्र से निकले उमरी फीडर में फाॅल्ट आया, जिसके चलते सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। गदागंज और जमुनापुर उपकेंद्र की बिजली भी सुबह पांच से 11 बजे तक ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुरक्षण कार्य के नाम पर खानापूर्ति
कहने को तो पूरे साल बिजली उपकेंद्रों और लाइनों में अनुरक्षण कार्य चलता है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद हवा चलने और बूंदाबादी होते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। जगतपुर के उपभोक्ता अवधपाल, महेश तिवारी, गदागंज के रामसिंह यादव ने बताया कि अनुरक्षण के नाम पर महज औपचारिकता होती है। अभी यह हाल है। गर्मी और बढ़ी तो बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed