फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electricity problem

पेड़ गिरने से छह खंभे के तार टूटे, ठप रही आपूर्ति

Sun, 23 Jun 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बारिश और हवा चलने से पेड़ बिजली लाइन पर गिर गई। इससे 12 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को दोपहर बाद तारों को पोल पर चढ़ाने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली नहीं आने से करीब पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। इससे लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लचर कार्यशैली से आए दिन बिजली आपूर्ति बेपटरी रहती है। शुक्रवार को जिहवा उपकेंद्र से महराजगंज कस्बा होते हुए इन्हौना रोड जाने वाली लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे अतरेहटा, पूरे रानी, पूरे गरीब, नवोदय विद्यालय, अजीजगंज, बल्ला, रानी का पुरवा, सूखई का पुरवा करीब 12 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

देर शाम तक महराजगंज कस्बे की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन गांव अंधेरे में रहे। नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, अशोक साहू, महादेव वैश्य, कुन्नू त्रिपाठी ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता अनुरक्षण कार्य के नाम पर महज खानापूरी करते हैं। एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से इंसुलेटर और तार टूट गए थे। ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed