फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Electricity falls, two die including teenager

बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत

Mon, 22 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity falls, two die including teenager
बिजली गिरने से एक किशोरी व एक महिला की मौत से गमगीन लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली गिरने से एक किशोरी समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं व एक बच्चा झुलस गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के गांव सातनपुर और चिरई का पुरवा गांव में लोग रविवार को सामान्य दिनों की तरह अपने कामकाज में व्यस्त थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे मौसम बदला और बादल छा गए। बिजली कड़कने लगी।
विज्ञापन

सातनपुर गांव की रहने वाली विनीता सिंह(13) पुत्री राम हर्ष सिंह अपनी छत पर थी। इसी दौरान उसके ऊपर बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। उसके पास ही खेल रहा छोटू (14) पुत्र रणविजय सिंह भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में चिरई का पुरवा गांव में बुधाना (55) पत्नी लक्ष्मीशंकर, सरोज(45) पत्नी राम सिंह, माधुरी (32) पत्नी सुदेश व सताना (60) पत्नी शीतला जानवर चरा रही थीं। सभी महिलाएं पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत में मशगूल थीं।
इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी। इस हादसे में बुधाना की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य महिलाएं झुलसकर घायल हो गई। बिजली गिरने की घटना की खबर इलाके में तेजी से फैली और लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीएम जीतलाल सैनी के निर्देश पर तहसीलदार तृप्ती गुप्ता, लेखपाल प्रियम पांडे व अन्य राजस्व कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed