{"_id":"5d73ee078ebc3e01451c0b3d","slug":"electric-raibaraily-news-lko4804220127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही करने वालों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही करने वालों को बनाया बंधक
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में नए मीटर लगाने और खराब मीटर बदलने के नाम पर खूब धनउगाही होती है। यह पूरा खेल टेस्ट डिवीजन के अभियंताओं की मिलीभगत से हो रहा है। शनिवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे गौतमन मजरे कनहा गांव में मीटर लगाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की गई।
बिल कम करने के नाम पर किसी से पांच तो किसी से 10 हजार रुपये देने की बात कही गई। इस फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बना लिया। डलमऊ के जेई ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और लिखित शिकायत लेकर दोनों युवकों को अपने साथ ले गए। मामले को मीटर डिवीजन के अभियंता दबाने में जुटे रहे।
गांव में दोपहर के समय पांच लोग मीटर बदलने पहुंचे। घरों में मीटर बदलने के नाम लोगों से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की। बिल कम करने के नाम पर किसी से पांच तो किसी से 10 हजार रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत वितरण खंड डलमऊ के अभियंताओं को दी तो मीटर बदलने के नाम पर कोई रुपया न देने की जानकारी दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी को बंधक बना लिया। तीन लोग भाग निकले जबकि ग्रामीणों ने दो लोगों को बंधक बना लिया।
डलमऊ के जेई राजीव यादव मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। लोगों से लिखित शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। जेई ने गांव की श्रीमती व सरिता से वसूले गए रुपये वापस कराए।
पकड़े गए युवक संतोष व जय प्रकाश निवासी गोलामऊ बेहटाकला लालगंज ने बताया कि ठेकेदार बंद पड़े मीटर बदलने के नाम पर 500 रुपये लिए जाने की बात कही थी। ग्रामीण रामकुमार, शिवदयाल, अविनाश व राजेश ने बताया कि इसके पहले भी गांव में मीटर लगाने के नाम पर वसूली की गई है।
टेस्ट डिवीजन द्वितीय के एक्सईएन दिलीप कुमार मौर्य जिले में कई फर्म मीटर लगवा रही हैं। पूरे गौतमन मजरे कनहा गांव में किस फर्म से मीटर लगाए जा रहे थे, इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित एजेंसी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।