फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Election symbols to 16 claimants of DDC

डीडीसी के 16 दावेदारों को मिले चुनाव चिह्

Mon, 07 Jun 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election symbols to 16 claimants of DDC
रायबरेली। निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का निधन होने के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है। छतोह द्वितीय सीट से नामांकन करने वाले चार दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन

अब यहां अमेठी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं व पूर्व कर आयुक्त ब्रजलाल पासी की पत्नी कमलादेवी समेत आठ प्रत्याशियों में घमासान होगा। शाम को सभी प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। डलमऊ प्रथम से भी आठ प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय में एडीएम (प्रशासन) व रिटर्निंग आफीसर राम अभिलाष की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। पेशकार देव कुमार मिश्रा ने नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी कराई। रविवार को दोनों सीटों के लिए नामांकन किए गए। छतोह द्वितीय के लिए 12 और डलमऊ प्रथम पद के लिए नौ नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इनमें से एक पर्चा जांच में खारिज होने के बाद डलमऊ प्रथम सीट के लिए आठ दावेदार बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को छतोह द्वितीय सीट से दावेदारी करने वाले अजीत कुमार, अनिल कुमार, अभिलाष और अंजू ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब इस सीट पर भी आठ प्रत्याशी शेष बचे हैं। शाम को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। दोनों ही सीटों के लिए 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को तय हो गया कि प्रधान के छह और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 12 जून को मतदान होगा। राही के एडीओ (पंचायत) सईद अहमद ने बताया कि प्रधान पद के लिए चार में से तीन और कचौंदा में सात प्रत्याशी हैं। यहां मतदान होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 138 पदों पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है।
40 वार्डों के लिए मतदान होगा। बछरावां में चुरुवा में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा। ऊंचाहार में बीडीसी सांवापुर नेवादा द्वितीय पद के लिए छह प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा। छतोह में भी प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा। डीह ब्लॉक के रावतपुर कला में भी प्रधान पद के लिए 12 जून को मतदान होगा।
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 3411 पदों को भरने के लिए सोमवार को पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद स्पष्ट हो गया है कि एक तिहाई सीटों पर मतदान होगा। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत सदस्य की 22 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कुढ़ा में सबसे अधिक सात वार्डों पर मतदान होगा।
बभनपुर, जमालपुर में चार-चार और बेवल व तारापुर में तीन-तीन वार्डों के लिए मतदान होगा। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों के लिए मतदान होगा। 183 पदों पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के 129 पदों पर निर्विरोध और छह सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के चार पदों पर मतदान होगा। 75 निर्विरोध होंगे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, रामसांडा में छह, चरड़ई में दो और ईश्वरदासपुर में दो सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। रोहनियां ब्लॉक के रायपुर में 10 पदों के लिए मतदान होगा।

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य के 38 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। सतांव प्रतिनिधि के अनुसार 21 वार्डों के लिए मतदान होगा जिसमें जरिया में नौ, सुजानपुर खेड़ा में तीन, मलिकमऊ चौबारा में दो वार्डों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed