फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election result

बागी विधायक को नकारा, हरचंदपुर में दौड़ी साइकिल

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
election result
रायबरेली। कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह को हरचंदपुर क्षेत्र की जनता ने नकार दिया। भाजपा के टिकट से इस बार मैदान में उतरे राकेश शुरू के दो राउंड में ही बढ़त बना सके।
विज्ञापन

इसके बाद सपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने ऐसी छलांग लगाई कि सभी 28 राउंड में कहीं भी भाजपा उम्मीदवार मतों के मामले में उनके आसपास भी नहीं भटक सके।
भाजपा प्रत्याशी जिले की सभी सीटों में सबसे अधिक 14,489 वोटों के अंदर से आए गए। पोस्टल बैलेट से भी सपा प्रत्याशी को सबसे अधिक 522 मत मिले।
2017 का चुनाव राकेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार जीते थे, लेकिन एमएलसी दिनेश सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने भी कांग्रेस से बगावत कर दी थी।
विज्ञापन

आखिरी मौके पर भाजपा में शामिल होकर टिकट प्राप्त कर लिया। पिछले चुनाव में पत्नी को भाजपा के टिकट पर उतारने वाले राहुल लोधी ने इस बार साइकिल की सवारी कर ली और सपा से मैदान में उतरे। चुनाव के दौरान सपा और भाजपा में कई बार टकराव की स्थिति भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू के दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे से लेकर आखिरी 28 राउंड तक सपा को पछाड़ नहीं पाए। हर राउंड में सपा को ही अधिक वोट मिले।

अंतिम राउंड की मतगणना के बाद सपा के राहुल राजपूत को 92,498 और भाजपा के राकेश सिंह को 78,009 वोट मिले। भाजपा ने 14,489 मतों के अंदर से भाजपा को शिकस्त दी।
विधानसभा क्षेत्र हरचंदपुर के प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम मिले मत
राहुल राजपूत समाजवादी पाटी 92,498
राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी 78,009
सुरेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस 16,230
शेर बहादुर बहुजन समाज पार्टी 7335
गिरजा शंकर सबका दल यूनाइटेड 550
राममोहन साहू परिवर्तन समाज पार्टी 425
रामस्वरूप बहुजन मुक्ति पार्टी 212
विमल किशोर आम आदमी पार्टी 426
सुषमा लोग पार्टी 336
अशोक कुमार निर्दलीय 214
बच्चू लाल निर्दलीय 275
राकेश कुमार निर्दलीय 484
राहुल कुमार निर्दलीय 646
रूपेश चंद्र विश्वकर्मा निर्दलीय 1600
नोटा 2411
कुल 2,01,651
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed