{"_id":"633c80b4f23113205c00dbc4","slug":"election-raibaraily-news-lko651488952","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अक्तूबर को तय होगा ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अक्तूबर को तय होगा ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख का भाग्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार की ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्या के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 55 ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पेश कर दिया है। डीएम ने 21 अक्तूबर को ऊंचाहार ब्लॉक में बैठक के साथ ही चुनाव कराने का निर्णय लिया है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद ऊंचाहार में हड़कंप मच गया है।
ऊंचाहार विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं अंजली मौर्या की मां सत्यभामा ऊंचाहार से ब्लॉक प्रमुख हैं। यहां पर 75 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी रहे अभिलाष चंद्र कौशल समेत 55 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
अविश्वास प्रस्ताव लाने में अभिलाष चंद्र कौशल के साथ ही मनीष, राजेंद्र प्रसाद, विजय बहादुर, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, राजू, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार, इंद्रपाल, सोहनलाल, रामकृष्ण, संदीप कुमार, अरुण कुमार, बालकरन, संजय, नीता, हरेंद्र, अनीता देवी समेत 55 सदस्य शामिल हैं। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद 21 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।