फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

रैपिड सर्वे से बदलेगी वार्डों की तस्वीर

Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। इस साल होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रैपिड सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है। इस रैपिड सर्वे से वार्डों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

इसका असर निकाय चुनाव में चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले दावेदारों पर पड़ेगा। वैसे तो जिले में एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतें हैं, लेकिन इसमें से दो नगर पंचायतों महराजगंज और परशदेपुर में ही रैपिड सर्वे कराया जा रहा है।
अफसर बताते हैं कि जहां पर सीमा विस्तार हुआ है, वहीं नगर पंचायत में रैपिड सर्वे कराया जाना है। दरअसल, नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के लिए शासन ने पिछड़ी जातियों के परिवारों और घरों का रैपिड सर्वे कराना शुरू कर दिया है। इसी सर्वे के आधार पर निकाय चुनाव में सीटों का आरक्षण घोषित हो सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों और शिक्षामित्रों से घर-घर जाकर रिपोर्ट मांगी गई है। 10 जुलाई तक शासन को नगर निकाय क्षेत्र की रिपोर्ट भेज देनी है। नगर पंचायत महराजगंज और परशदेपुर में तेजी के साथ रैपिड सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार को नहीं मिली हरी झंडी
जिले में नगर पालिका परिषद रायबरेली के अलावा बछरावां, ऊंचाहार, नसीराबाद, डलमऊ, सलोन, लालगंज नगर पंचायतें हैैं। इसमें से नगर पालिका रायबरेली, बछरावां के सीमा विस्तार को लेकर शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन आज तक हरी झंडी नहीं मिल पाई है। अन्य शेष नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार का कार्य लटका है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रैपिड सर्वे का कार्य शुरू नहीं कराया गया।

जिले की महराजगंज और परशदेपुर नगर पंचायत में रैपिड सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। 10 जुलाई तक सर्वे का काम पूरा किया जाना है। सलोन और महराजगंज उपजिलाधिकारी से इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर कराने के लिए कहा गया है। जिन नगर पंचायतों का सीमा विस्तार हुआ है, वहीं पर रैपिड सर्वे का कार्य कराने के लिए कहा गया है।
अमित कुुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed