फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

पंचायत चुनाव की तैयारी : प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखेंगी टीमें

Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने के लिए आयोग के आदेश पर जिला व तहसील स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है। डीएम को जिला स्तरीय और संबंधित एसडएम को तहसील स्तरीय कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गाइडलाइन के हिसाब से खर्च का पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी में डीएम वैभव श्रीवास्तव को अध्यक्ष के साथ ही सीडीओ अभिषेक गोयल व वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह सदस्य बनाए गए हैं। यह टीम सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत पद के निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण हेतु तथा प्रधान पद के लिए निर्वाचन व्यय पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में तहसील स्तरीय कमेटी प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखेगी। एसडीएम सदर व महराजगंज में एसडीएम अध्यक्ष व संबंधित और बेसिक शिक्षा विभाग की लेखाधिकारी सीमा पांडेय को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए के लेखाकार रामफेर सहयोग करेंगे। तहसील लालगंज एवं डलमऊ में एसडीएम अध्यक्ष व संबंधित तहसीलदार व विकास प्राधिकरण के लेखाकार शिवधनी यादव सदस्य बनाए गए हैं।

विकास प्राधिकरण के लेखाकार पवन कुमार सहयोग करेंगे। तहसील ऊंचाहार एवं सलोन में संबंधित एसडीएम अध्यक्ष, संबंधित तहसीलदार व लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा कीर्ति चौधरी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed