फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिले में प्रधान पद की 334 सीटें होंगी अनारक्षित

Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
election
प्रस्तावित आरक्षण सूची की प्रक्रिया पूरी करते कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की नई गाइडलाइन आने बाद सीटों के आरक्षण निर्धारण का काम शुरू हो गया है। वर्ष 2015 में अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित प्रधान के 334 पदों को अनारक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में अनुसूचित जाति को 241 और पिछड़े वर्ग को 258 सीटें मिलना तय माना जा रहा है। महिलाओं के लिए 155 सीटें आरक्षित होंगी। आरक्षण निर्धारण के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉकों के काम को पूरा किया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए जारी गाइडलाइन को निरस्त किए जाने के बाद अब शासन स्तर से नई गाइडलाइन आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के हिसाब से वर्ष 2015 में आरक्षित सीटों पर चक्रानुक्रम के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। जनसंख्या के हिसाब से सीटों का आरक्षण ब्लॉकवार तय किया जाएगा।
हालांकि वर्ष 2015 में आरक्षित सीटों को इस बार अनारक्षित या दूसरी जाति के लिए आरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए गुरुवार को ही काम शुरू हो गया। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉक के सीटों के आरक्षण का काम विकास भवन में किया।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि सीटों के आरक्षण निर्धारण के लिए गाइडलाइन आ गई है। डीएम के निर्देश पर शासन स्तर से तय होने वाले कार्यक्रम के हिसाब से आरक्षण सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।

आधी आबादी को मिलेगी प्रधान की 336 सीटें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में प्रधान के 988 पदों में 336 सीटें आधी आबादी के हिस्से में गईं हैं। इसमें अनुसूचित जाति महिला को 88 और पिछड़ी जाति महिला के हिस्से में 93 सीटें गईं है। महिलाओं के लिए 155 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी आंकड़े के आधार पर सीटों का आरक्षण तय करने का काम किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों में अनुसूचित जाति को 17 और पिछड़ी जाति को 14 सीटें दी गईं हैं।
ब्लॉकवार प्रधान पद के सीटों का आरक्षण
ब्लॉक अनुसूचित जाति पिछड़ी जाति महिला
अमावां 13 14 09
बछरावां 14 14 08
छतोह 11 11 07
डलमऊ 18 20 13
दीनशाह गौरा 11 11 07
डीह 10 10 06
हरचंदपुर 14 15 09
जगतपुर 10 10 05
खीरों 14 16 09
लालगंज 14 15 09
महराजगंज 13 14 08
राही 17 19 12
रोहनियां 07 07 03
सलोन 20 23 14
सरेनी 19 21 13
सतांव 12 13 08
शिवगढ़ 11 11 07
ऊंचाहार 13 14 08
कुल 241 258 155
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed