फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Election nota

57 फीसदी प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मिले वोट

Fri, 11 Mar 2022 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Election nota
रायबरेली। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 73 लोगों ने दावेदारी की। जिनमें से 43 प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्हें नोटा के बराबर भी वोट नहीं मिला। कई प्रत्याशियों का वोट तो तीन अंकों में भी नहीं पहुंचे। 56 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें में आधे से अधिक उम्मीदवार निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

सलोन विधानसभा क्षेत्र में 2042 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। जनता दल (यूनाइटेड) के अमित कुमार को 528, आप के राधेश्याम को 622, भारतीय पंचशील पार्टी के सुदर्शन राम को 632, निर्दलीय कमलेश को 938, शक्ति शेखर को 1468 मत मिले। बछरावां क्षेत्र में आप के दीपांकर को 1020, निर्दल ओमप्रकाश को 1317 और पूजा जैसवार को 1097 मत मिले। बछरावां के 2200 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 2411 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इससे कम सबका दल यूनाइटेड के गिरजा शंकर 550, परिवर्तन समाज पार्टी के राममोहन साहू को 425, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामस्वरूप को 212, विमल किशोर को 426, सुषमा को 337, अशोक कुमार को 213, बच्चू लाल को 275, राकेश कुमार को 484, राहुल कुमार को 646 और रुपेश चंद्र विश्वकर्मा को 1600 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार में पंकज कुमार पटेल को 1031, राहुल सिंह को 448, अक्षय प्रताप सिंह को 451, अमरेश बहादुर को 637, अयोध्या प्रसाद को 643, कौशलेंद्र सिंह को 792, प्रमोद कुमार को 1144, शिवकुमार को 737 मत मिले, जबकि 1243 ने नोटा का प्रयोग किया।
सदर 2281 ने नोटा का बटन दबाया। इससे कम गौरव सिंह को 872, फूलचंद को 361, मान सिंह पटेल को 378, राघवेंद्र को 216, राधेश्याम को 1336, सूर्यनाथ को 336, कुलदीप यादव को 328, महमूद अहमद को 939, राम बहादुर को 585, सरताज अली को 501 मत मिले। सरेनी में 1395 ने नोटा इस्तेमाल किया।

जबकि प्रत्याशी देवेंद्र पाल को 1086, धर्मेंद्र कुमार को 345, मनोज कुमार शर्मा को 373, मनोरमा को 538, राम मनोहर को 396, सोहन लाल को 373, होरीलाल को 763, अनिल कुमार को 585, अभय सिंह को 712 व शिवप्रताप सिंह को 752 ही मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed