फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly death due to corona in L-3 hospital, 12 people infected

एल-3 अस्पताल में कोरोना से वृद्ध की मौत, 12 लोग संक्रमित

Thu, 03 Dec 2020 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona in L-3 hospital, 12 people infected
रायबरेली। कोरोना से बुधवार को वृद्ध की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। बुधवार को जिले में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि पहले से संक्रमित नौ मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

संक्रमितों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि लालगंज के रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध की 29 नवंबर को एंटीजन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

हालात गंभीर होने पर उसे बाराबंकी के एल-3 मिम्स अस्पताल में भर्ती होने के लिए 01 दिसंबर को भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 2390 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 1638 लोगों की एंटीजन और 741 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 12 मरीज संक्रमित मिले। जिले में अब तक 4705 में से 4336 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

270 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मेड़ौली में तीन मरीज मिले। इसके अलावा रसूलपुर, इंदिरा नगर, मिलएरिया रोड, छतोह, सत्य नगर आदि क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed