फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly couple in the grip of current dies

करंट की चपेट में आए बुजुर्ग दंपत्ती की मौत

Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple in the grip of current dies
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर मजरे लोहड़ा गांव में रविवार को टिनशेड और नीम के बीच बंधे तार पर कपड़े फैलाने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे तड़पते देख पति बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से परिवारीजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता मौके पर पहुंचे और जांच की। टिनशेड में करंट कैसे आया, इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हुल्लापुर मजरे लोहड़ा गांव निवासी रामनाथ (68) के दरवाजे पर लोहे की टिनशेड छाई हुई है। उसके नीचे छत वाला पंखा लगा है। टिनशेड के पाइप और घर के सामने नीम के पेड़ से कपड़े सुखाने के लिए तार बंधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह रामनाथ की पत्नी रामरानी (65) उसी तार पर कपड़े फैला रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को करंट से तड़पते देख दरवाजे पर बैठे रामनाथ उसे बचाने दौड़े।
पत्नी को पकड़ते ही वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों अचेत होकर गिर पड़े। घर के लोगों ने दंपती को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, घटना की जानकारी होने पर त्रिपुला उपखंड अधिकारी राजीव यादव, अवर अभियंता संजय भारती गांव पहुंचे। तार में करंट कैसे आया, इसकी जांच की। उपखंड अधिकारी ने बताया कि टिनशेड के नीचे लगे पंखे या फिर ट्रांसफार्मर से घर के लिए आने वाली केबल के साथ लगे स्पोर्टिंग तार के जरिये करंट आया है। केबल भी कई जगह कटी थी। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उसके बाद सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed