फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight villages flooded as Naiya Nala overflowed

Raebareli News: नैय्या नाला उफनाने से आठ गांवों में जलभराव

Wed, 26 Aug 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eight villages flooded as Naiya Nala overflowed
नैय्या नाला उफनाने से गुरुबक्शगंज मजरे भटसरा गांव के मुख्यमार्ग पर भरे पानी से होकर निकलते ग्रा
हलोर। क्षेत्र में नैय्या नाला उफनाने से आठ गांवों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण आवागमन और शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश से नैय्या नाला उफान पर है। इससे खेतों और गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। गुरुबख्शगंज, मंझिगवां, छुलिहा, अलीपुर, नाथगंज, सुखलिया और बसकटा सहित आठ गांव जलभराव से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उनका संपर्क खंड मुख्यालय, अस्पताल, बैंक और विद्यालयों से टूट गया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। गुरुबख्शगंज गांव में स्थिति सबसे खराब है। यहां बीमारों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की कम ऊंचाई के कारण हर वर्ष यह समस्या आती है। उप जिलाधिकारी महराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम ने राहत और बचाव के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed