{"_id":"689a4961b52ad24897095b64","slug":"eight-villages-are-in-danger-due-to-rising-water-in-the-lake-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138889-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झील में पानी बढ़ने से आठ गांवों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झील में पानी बढ़ने से आठ गांवों पर खतरा
Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
समसपुर पक्षी विहार झील उफनाने के बाद सोमवार को निरीक्षण करते एसडीएम चंद्र प्रकाश।
सलोन (रायबरेली)। समसपुर पक्षी विहार की झील उफनाने से गोडवा हसनपुर, समसपुर, राजा का पुरवा, पन्ही छोटी, हाकगंज, उसरैना, रोहनिया, ममुनी गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। धान की फसल जलमग्न हो गई है। एसडीएम सलोन चंद्रप्रकाश ने सोमवार की शाम मौके का जायजा लिया। तहसीलदार दीपिका सिंह को निर्देश दिए कि झील के पानी से फसलों के नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट दी जाए।
एसडीएम ने बताया कि झील में 16 छोटी-बड़ी नहरों का जल तथा वर्षा का पानी एकत्र होता है। पानी की निकासी ममुनी ड्रेन और बकुलाही ड्रेन के जरिए होती है। वर्तमान में दोनों ड्रेनें स्वयं उफना रही हैं। ऐसे में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उधर, ग्रामीण पवन सिंह, शिवनरेश, मातादीन, यूसुफ खां का कहना है कि पानी की निकासी में तेजी नहीं आई तो धान की फसल चौपट हो जाएगी।