फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight thieves of the gang arrested, cash recovered

Raebareli News: गिरोह के आठ चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद

Wed, 27 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight thieves of the gang arrested, cash recovered
रायबरेली। चोर गिरोह के आठ बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने नकदी, जेवरात व देशी शराब बरामद की है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पलालेश्वर मंदिर के पास चोर मौजूद हैं। वह चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर आठ युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसमें बछरावां कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी निवासी दिनेश उर्फ धन्ना, अजय, रिंकू, रानीखेड़ा गांव निवासी संतोष उर्फ अवधेश, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलवा निवासी ददई उर्फ रामशरण, रामचंद्र, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर निवासी प्रमोद, गदागंज थाना क्षेत्र के नकटी नाला निवासी सोनू को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों का एक गिराहे है, जो रायबरेली और बाराबंकी जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपियों ने बीते 19 अगस्त की रात हरदोई स्थित देशी शराब के अलावा शिवगढ़, डीह, मिल एरिया इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए देशी शराब के 88 पाउच, लगभग 27 हजार रुपये और 50 हजार कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed