{"_id":"5da21d148ebc3e01740f7234","slug":"eight-injured-in-fighting-raibaraily-news-lko4865332127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चटकीं लाठियां, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चटकीं लाठियां, आठ घायल
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार की रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी बाबूलाल पुत्र पुत्तनलाल पड़ोसी गांव मिर्जागढ़ के मेले में आयोजित नौटंकी देखने जा रहा था। पीछे से गांव के राकेश कुमार, महेश कुमार व अन्य लोग आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी सिंहपुर लाया गया। रामू की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। बाबूलाल की तहरीर पर पांच और महेश की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों का केस दर्ज कर लिया गया है।