फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight arrested for murderous attack

जानलेवा हमला करने वाले आठ गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for murderous attack
खीरों (रायबरेली)। थाना पुलिस ने शव लेकर जा रहे लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले आठ आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मारपीट के साथ पथराव किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी शुभम सिंह की मां गुड़िया सिंह (45) का शव लोग अंतिम संस्कार के लिए गंगाघाट ले जा रहे थे। अतरहर रोड पर एक दुकान के सामने रखे टीनशेड में टक्कर लगने के बाद बवाल हो गया था। खीरों कस्बा के रहने वाले लोगों ने लाठी-डंडा व सरिया से हमला बोल दिया था। महिलाओं ने पथराव भी किया था।
विज्ञापन

मारपीट में शुभम सिंह, गोलू सिंह, विकास सिंह, अर्पित सिंह, भोलू सिंह, आशू सिंह, अंकुश निर्मल व अभिषेक सिंह समेत 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि बवाल में शामिल खीरों कस्बा निवासी सुफील, गुलाम हजरत, बबलू उर्फ गुलाम मोहम्मद, असलम अहमद, जमशेद खां उर्फ भल्लर, मो. इमरान, हसीब और मथुराखेड़ा गांव निवासी शिवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शिवेंद्र गैंगेस्टर अपराधी भी है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed