फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eid happy in Muslim families, showing passion to help others

मुस्लिम परिवारों में ईद की खुशी, दूसरों की मदद का दिखा जज्बा

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eid happy in Muslim families, showing passion to help others
रायबरेली। ईद-उल-फितर का त्योहार आज मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम परिवारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर बार की तरह इस बार मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक तो नजर नहीं आ रही है, लेकिन मुस्लिम परिवार त्योहार को लेकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन को देखते हुए मायूसी भी दिख रही है। इसके बावजूद लोग जरूरतमंद परिवारों की मदद करके ईद की खुशी बांटने की बात भी कहते हैं।
विज्ञापन

गोरा बाजार मोहल्ले में रहने वाले रेलवे के स्टेशन मास्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह के परिवार में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। परिवार की तबस्सुम बेग, शबीना अब्दुल्लाह तो सेंवई, खीर, शीर कोरमा, गुलाब जामुन बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इबादुल्लाह और मोहम्मद उबैदुल्लाह बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते भले ही मेहमान हमारे घर नहीं आ सकेंगे, लेकिन सारे व्यंजन जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाकर ईद की खुशी मनाएंगे।
कहारों का अड्डा निवासी सैयद मुस्लिम हसनी के परिवार में हमेशा की तरह इस बार भी ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। लॉकडाउन के चलते ईदगाह में नमाज न पढ़ पाने का मलाल रहेगा। घर में ही नमाज अदा करेंगे।
प्राइवेट जॉब करने वाले मुबश्शिर और मुजम्मिल भी कहते हैं कि ऐसा नहीं कि घर में मेहमान नहीं आएंगे। उनकी खातिरदारी भी की जाएगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जाएगा।
सैयद नगर मोहल्ले में व्यापारी जावेद अहमद के परिवार में ईद को लेकर पकवान बनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। घर की महिलाएं हों या फिर बच्चे, सभी ईद को लेकर काफी खुश हैं।
सुरैया, अदीना, अमल, काशिफ आदि का कहना है कि एक महीने के रोजे रखने के बाद हमें तोहफे के रूप में ईद की खुशी मिली है, जिसे उत्साह से मनाना चाहिए। त्योहार मनाएंगे और लॉकडाउन के नियमों का पालन भी करेंगे।
बरईपुर स्थित आवास में मस्जिद के इमाम हाफिजव् इलियास एवं दारुल उलूम गुलशने मदीना के हाफिज मेराज बच्चों के साथ ईद की तैयारियों को लेकर बातचीत करते हैं। बच्चों को हिदायत देते हैं कि घर से बाहर कतई नहीं निकलना है।
घर में ही नमाज पढ़नी है और ईद मनानी है। अगर कोई मेहमान आता भी है तो सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखना है। अपनी और दूसरों की हिफाजत के लिए सुरक्षा के उपाय भी अपनाने हैं।
गुलाब रोड में सैयद आसिफ के आवास में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस परिवार के बच्चे जैनब और जूबिया ईद के प्रमुख पकवान सेंवई के साथ ही अन्य व्यंजनों को बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
वे कहते हैं कि हमेशा की तरह इस बार मेहमान कम आएंगे, फिर भी ईद की खुशी मनानी है। इस बार वे ईदी नहीं लेंगे, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएंगे। कोई परिवार ईद की खुशी से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने जनपद वासियों को ईद की बधाई देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है। लॉकडाउन के देखते हुए इस बार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा करें।

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, सीडीओ अभिषेक गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेमप्रकाश उपाध्याय आदि ने भी ईद की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed