{"_id":"6190059d1d9b47392c2cc234","slug":"education-raibaraily-news-lko6043019104","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे 106 नव चय ित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे 106 नव चय ित शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 106 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। चयन बोर्ड से चयनित होकर आए शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में नियुक्ति दे दी जाएगी। इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा और पठन-पाठन में सुधार आएगा। नव चयनित शिक्षकों में लगभग सभी विषयों के अध्यापक शामिल हैं।
जिले में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 46 है। चयनित हुए 106 शिक्षक इन विद्यालयों में कार्यभार संभालेंगे। इसमें 85 सहायक अध्यापक और 21 प्रवक्ता शामिल हैं। सहायक अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण कार्य डीआईओएस दफ्तर में चल रहा है। नव चयनित प्रवक्ताओं में गणित का एक, हिंदी के छह, शारीरिक शिक्षा का एक, रसायन विज्ञान के दो, संस्कृत का एक, नागरिक शास्त्र का एक, भूगोल के तीन, अंग्रेजी के दो, तर्कशास्त्र का एक, शिक्षा शास्त्र का एक, अर्थशास्त्र का एक, समाजशास्त्र का एक प्रवक्ता शामिल है। सहायक अध्यापकों में गृह विज्ञान के तीन, सामाजिक विषय के 10, अंग्रेजी के 13, गणित के 13, बॉयो के चार, संगीत का एक, सिलाई का एक, कृषि का एक, संस्कृत के नौ, विज्ञान के नौ, हिंदी के 10, संगीत गायन का एक, शारीरिक शिक्षा के दो, वाणिज्य के दो और कला के छह सहायक अध्यापक शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति जिले के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी। इससे विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हो जाएगी और पठन-पाठन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण कराने नहीं आए 15 शिक्षक
- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एलटी ग्रेड के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण कराया जा रहा है। दो दिन में 70 शिक्षकों के अभिलेख चेक हो चुके हैं, जबकि 15 शिक्षक उपस्थित न होने से अभिलेखों का परीक्षण नहीं हो सका है। इन्हें सोमवार को मौका दिया जाएगा। शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम में बृजेश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, जय सिंह, दूसरी टीम में ममता पाल, अर्चना दिवाकर, सविता शामिल हैं। शुक्रवार और शनिवार को 35-35 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि नव चयनित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का परीक्षण कराया जा रहा है। नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
शोषण मुक्त व्यवस्था के तहत दिलाएं कार्यभार
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने चयन बोर्ड से नव चयनित शिक्षकों को पारदर्शी एवं शोषण मुक्त व्यवस्था के तहत कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है। मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिला मंत्री शैलेश कुमार वाजपेयी, कोषाध्यक्ष नन्हे लाल ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि 14 नवंबर तक नियुक्ति पत्र की सूचना डीआईओएस कार्यालय में कैंप लगाकर जारी की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 15 नवंबर को लखनऊ में होने वाले धरने में इस प्रकरण को उठाया जाएगा। पदाधिकारियों ने मांग की है कि समय से नियुक्ति पत्र निर्गत कराए जाएं। कार्यभार ग्रहण कराने के साथ ही वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।