{"_id":"60a7ca788ebc3e29b6653654","slug":"education-raibaraily-news-lko578963287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पाठशाला के माध्यम से पढ़ेंगे ढाई लाख नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पाठशाला के माध्यम से पढ़ेंगे ढाई लाख नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अब प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के बच्चे फिर से ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ सकेंगे। विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई चलती रहेगी।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस पर परिषदीय विद्यालयों में ई-पाठशाला के माध्यम से पठन-पाठन होने लगा है तो निजी विद्यालयों में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या लगभग ढाई हजार है, जिनमें ढाई लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन बच्चों को एक बार फिर ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों को 20 मई तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने का आदेश हुआ था। ऑनलाइन पढ़ाई भी स्थगित की गई थी।
अब ऑनलाइन पठन-पाठन को शुरू करने का आदेश हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियां ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे।
निजी स्कूलों को भी मिली अनुमति
निजी स्कूलों को भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य करने की अनुमति मिल गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के सभी मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति प्रदान की जाती है। इस पर विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।
जरूरत पड़ने पर लगेगी अध्यापकों की ड्यूटी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन पठन-पाठन शुरू करा दिया गया है। विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को आवश्यकता पड़ने पर प्रशासकीय कार्य एवं दायित्वों के निर्वहन के लिए बुलाया जा सकता है। उनकी ड्यूटी कहीं पर भी लगाई जा सकती है।