{"_id":"605e0a458ebc3ec79e7bbcdc","slug":"education-raibaraily-news-lko571545113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए 862 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए 862 आवेदन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रथम चरण में 862 आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों का सत्यापन चल रहा है। लॉटरी 30 मार्च को आएगी।
लॉटरी में चयनित बच्चों का प्रवेश 5 अप्रैल तक आवंटित विद्यालयों में कराया जाएगा। आरटीई के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का दाखिला किया जाता है।
इसके लिए इस बार तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सारिणी जारी की गई है। इस समय प्रथम चरण की प्रक्रिया चल रही है। पिछले वर्ष तक नगर क्षेत्र में ऑनलाइन और ग्रामीण क्षेत्र में ऑफलाइन आवेदन लिए जाते थे, पर इस बार नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन
प्रथम चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से 25 मार्च तक चली। इस दरम्यान 862 आवेदन आए, जिनका सत्यापन कर 28 मार्च तक लॉक करना है, ताकि 30 मार्च को लॉटरी हो सके।
लॉटरी के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे, उनका दाखिला 5 अप्रैल तक कराया जाएगा।
जिला समन्वयक (सामुदायिक) संजीव गुप्ता ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत पहले चरण में 862 आवेदन आए हैं, जिनका सत्यापन कार्य चल रहा है। लॉटरी 30 मार्च को होगी। तय समय सारिणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले चरण की लॉटरी के बाद दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगी। इसके पूरा होते ही तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एआरपी के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 19 मार्च तय थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एआरपी के रिक्त पदों के लिए 28 जनवरी को मूल विज्ञप्ति जारी की गई थी।