फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

जिले के 41 विद्यालयों बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, जारी हुई सूची

Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। जिले के 41 परिषदीय विद्यालयों में एक करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। जिससे बच्चों को खुले आसमान के नीचे या बरामदे में बैठकर न पढ़ना पड़े। अतिरिक्त कक्षा कक्ष की लागत 4.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

संबंधित परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी खातों में धनराशि भी भेज दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित 47 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने के लिए बजट भेजा गया है। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम ने बताया कि सभी विद्यालयों का परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इनमें 41 विद्यालयों में पर्याप्त जगह मिल गई, जबकि छह विद्यालयों में जगह नहीं है। इसलिए 41 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने के लिए धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी गई है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छह स्कूलों में नहीं बनेंगे कमरे
बछरावां विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेषपुर समोधा, लालगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, ऊंचाहार विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद, हरचंदपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इटकुटी, सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया भीट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बाराडीह में भी अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनना था, लेकिन इन विद्यालयों में पर्याप्त जगह न होने के कारण अतिरिक्त कक्षा कक्ष नहीं बनेगा।

जिले के 41 परिषदीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण होना है, जिसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति को धनराशि भेजी जा चुकी है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण कक्षा कक्ष बनवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed