फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

बीएसए दफ्तर में जुट लगी तबादला पाने वालों की भीड़

Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में सोमवार से अंतरजपदीय स्थानांतरण पाने वाले शिक्षकों की दौड़ शुरू हो गई। इस जिले के 423 शिक्षकों का तबादला हुआ है। जो कार्य मुक्ति के लिए अपने विद्यालय पहुंचे, फिर ब्लॉक संसाधन केंद्र से सत्यापन कराने के बाद बीएसए दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर से बीएसए दफ्तर में शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक नहीं थमा और लाइन लगी रही। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दूसरे जिलों से आने वाले शिक्षकों की ज्वाइनिंग 4 एवं 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत इस जिले के 423 अध्यापकों का तबादला हुआ है। जिसमें 281 महिलाएं एवं 142 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग अपने विद्यालय पहुंचे, जहां रिलीविंग कराकर बीईओ से प्रतिहस्ताक्षरित कराने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बीआरसी में सुबह से ही जमावड़ा लगने लगा। बीआरसी से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षक अपनी पत्रावलियां लेकर बीएसए दफ्तर पहुंचने लगे। दोपहर लगभग 2 बजे से पत्रावलियों के साथ पहुंचे शिक्षकों की लाइन लगने लगी। देर शाम तक मजमा लग गया। पहले दिन लगभग 150 शिक्षकों की पत्रावलियां जमा करने के बाद उन्हें रिलीविंग आदेश दिए गए।

रिलीविंग का सिलसिला मंगलवार तक चलेगा। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जितने भी शिक्षक पत्रावलियों के साथ पहुंचे हैं, उन्हें रिलीविंग आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षकों की सुविधा के लिए पत्रावलियां जमा करने का काम देर शाम तक चलता रहा। रिलीविंग की प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी कर ली जाएगी। दूसरे जनपदों से आने वाले शिक्षकों की ज्वाइनिंग 4 एवं 5 फरवरी को होगी। विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर यहां आने वाले शिक्षकों की संख्या 586 है, जिसमें 451 महिलाएं और 135 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed